हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन का चुनाव मंगलवार को हुआ। सर्व सम्मति से प्रभाकर शर्मा को अध्यक्ष और जितेन्द्र वर्मा को तीसरी बार मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत हुआ। मंगलवार को जिला कार्याकरिणी चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री हद्वयराम यादव को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। उनकी मौजूदगी में पूरी जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें रवेन्द्र सिंह यादव प्रशासनिक अधिकारी को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा प्रभाकर शर्मा को अध्यक्ष, जितेन्द्र वर्मा मंत्री, इन्द्रमोहन गौड वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र आजाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल कुमार अग्रवाल व संदीप कुमार सत्संगी को उपाध्यक्ष, गोविन्द्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, धनजंय गुप्ता को संयुक्त मंत्री, मोहित गोस्वामी, संगठनमंत्री, दीया दीक्षित सांस...