प्रभांशु पाण्डेय ने बढ़ाया जिले का मान, शास्त्री में सर्वोच्च अंक लाकर जीता स्वर्ण पदक
अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बिजली तिहायतपुर गांव निवासी सुभाष पाण्डेय के होनहार पुत्र प्रभांशु पाण्डेय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे जिले का मान बढ़ाया है। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी की शास्त्री (बी.ए.) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रभांशु पाण्डेय को आगामी 30 जुलाई को आयोजित 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रभांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और शुभचिंतकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.