नयी दिल्ली, अप्रैल 26 -- भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की छह विकेट की जीत के बाद शनिवार को कहा कि उनके सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी से वे शुरुआती छह ओवर के बाद ही जीत को लेकर आश्वस्त हो गए थे। यह भी पढ़ें- SRH ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का शतकपंजाब ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 265 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने पाव...