मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध वर्ग एवं महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति महिलाओं के शिक्षित और आत्मनिर्भर होने पर ही संभव है। आज महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार बन चुका है। जिलाध्यक्ष ने बाल विवाह पर प्रस्तुत नाटिका की सराहना करते हुए कहा कि अतीत में इस कुप्रथा के कारण समाज को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और शिक्षा के मोर्चे पर भारी दुष्परिणाम झेलने पड़े। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे विवाह पर फिजूलखर्च करने के बजाय बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास पर निवेश करें। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बेटियों के उत्...