धनबाद, जून 28 -- धनबाद बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एसडीओ कोर्ट कैंपस में शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे राम दरबार के वैदिक पूजन से हुई। दोपहर 12 बजे से जागरण ग्रुप के कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू किया। मानस की चौपाइयों और दोहों का गान किया गया। कलाकारों के साथ अधिवक्ताओं ने भी सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे आत्मिक और मानसिक बल को सशक्त करने का एक अद्वितीय अवसर है। महासचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सुंदरकांड जो श्रीरामचरितमानस का एक अत्यंत प्रभावशाली अध्याय ह...