शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शहर के बड़ा बाजार में गांधी चौक पर स्थित कृष्ण कुटी मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष केएस चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंदिर प्रबंध समिति में 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रबंध समिति के मंत्री पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कुछ सदस्यों ने त्याग पत्र दे दिया है। इनके स्थान पर नए सदस्य समायोजित किए गए है। प्रथम नवरात्र के दिन प्रबंध समिति में पचास फीसदी पद महिलाओं को देने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...