हमीरपुर, फरवरी 6 -- विद्या भारती द्वारा संचालित बाल कल्याण समिति सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डॉ.हरिओम नगायच और प्रबंधक केजी अग्रवाल को बनाया गया है। शुक्रवार को सरस्वती बल मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व समिति से कॉलेज के उपाध्यक्ष पद पर रहे केजी अग्रवाल को प्रबंधक नियुक्त किया गया जबकि डॉ हरिओम नगायच को अध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए ठेकेदार प्रमोद सिंह तोमर और सदस्य के रूप में मईयादीन स्वर्णकार को बनाया गया है। कार्यकारिणी गठित होते नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला पहनकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रबंधक केजी अग्रवाल ने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए ईमानदारी से कार्य किया है और अब समिति ने अध्यक्ष पद की ...