रांची, जुलाई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में 'प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को हुई। आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, रांची चैप्टर के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कराधान के व्यावहारिक, विधिक और व्यावसायिक पहलुओं से परिचित कराते हुए उन्हें उद्योग व रोजगारोन्मुख कौशल से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ संस्थानों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संसाधनों, समय और कार्यों के प्रभावी संचालन की कला है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को बहुविषयक...