सिद्धार्थ, मार्च 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय स्कूलों के प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव का एकदिवसीय प्रशिक्षण डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में किया गया। अध्यक्ष और सचिव के दायित्यों पर चर्चा करते हुए महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय विकास में प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आपसी सामंजस्य व जागरुकता से बेहतर बनाने में कदम बढ़ाएं। शैक्षिक महासंघ महामंत्री राकेश कुमार पांडेय ने अध्यक्ष और सचिव से कहा कि स्कूल संचालन में महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण में दी जानी है। उन्होंने शिक्षकों के समस्याओं को लेकर कहा कि शिक्षक विद्यालय में गैस सिलेंडर की समस्या व आवागमन में पेट्रोल डीजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में शिक्षक अगर समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं तो उन पर...