कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। एचबीटीयू के प्रबंधन अध्ययन विभाग में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इसमें श्री सीमेंट के प्रतिनिधियों ने छात्रों का चयन किया। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. नवीन गुप्ता ने बताया कि अभी तक प्लेसमेंट के लिए योग्य 175 छात्रों में से 165 छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके हैं। वहीं, उच्चतम पैकेज 15 लाख रुपये रहा। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सुचिता शुक्ला ने बताया कि छात्रों को आईटीसी, आदित्य बिड़ला, ईवाई, एयरटेल, टीसीएस, एशियन पेंट्स, जारो एजुकेशन और श्री सीमेंट जैसी कंपनियों में जॉब मिली। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने चयनित छात्रों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट ड्राइव में पांच छात्र शार्टलिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.