रांची, मार्च 28 -- रांची, हिटी। भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची (आईआईएम ) के 15वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृणन ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते हुए सफलता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की असली ताकत सिर्फ इमारतों और आधारभूत संरचना में नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में होती है, जिसे आईआईएम रांची ने सिद्ध किया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि मानव संसाधन को सही दिशा में संचालित करने की कला है, जो सबसे कठिन कार्य है। उपराष्ट्रपति ने संस्थान की उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड की सराहना करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों को उच्चतम पैकेज पर नियुक्ति मिल रही है, जो संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण है। हालांकि, उन्होंने संस्थान तक आनेवाली सर्विस रोड की खराब स्थिति पर...