वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद कचहरी स्थित एसबीआई के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना दिया। कैंडल मार्च भी निकाला गया। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि प्रबंधन अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की न्यायसंगत और तर्कसंगत मांगों को जल्द मान ले अन्यथा 25 और 26 मई बैंककर्मी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- हड़ताल से पहले ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाहधरना प्रदर्शन का नेतृत्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसबीआईएसए (वाराणसी परिक्षेत्र) के उप महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि कर्मचारी हित में 16 सूत्रीय जायज मांगों को पूरा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन से कई बार वार्ता की ग...