उन्नाव, मई 10 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के सराय कटियान औद्योगिक गालियारे में पोलैंड की कंपनी कैन का निर्माण कार्य इस्कॉन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। शनिवार शाम पायलिग मशीन की डीजल टंकी में रिसाव के चलते बेल्डिंग का कार्य करते समय आग लगने से सेकेंड ऑपरेटर उमेश सिंह पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम कोडरा थाना हजरतपुर जनपद बदायू की जलकर मौत हो गई थी। उसके बाद जब मृतक उमेश के परिजन कंपनी पहुंचे। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार दोबारा मजदूरों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कि तो प्रबंधन ने ठेकेदार शारिक से 25 हजार की आर्थिक मदद दिलाई और करीब 25 लाख का बीमा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। उसके बाद पुलिस को मृतक उमेश के छोटे भाई अवनीश ने तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया ...