मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बनारसा में 25 मई को आयोजित होने वाले जनजागरण रैली और विरोध सभा को लेकर शनिवार को समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र गर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में लागू की गई तथाकथित वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था एवं अनुभवी संविदाकर्मियों की छटनी से राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने यह भी कि बिजली व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता के नाम पर लागू की गई यह व्यवस्था उपभोक्ताओं, बिजलीकर्मियों और स्वयं विभागीय कार्यप्रणाली के लिए गंभीर संकट का कारण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले किसी क्षे...