सोनभद्र, मार्च 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक निजी विद्यालय के प्रबंधक से ब्रिक्स मशीन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में नोएडा स्थित फर्म एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश जीनियस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि जुलाई 2024 में नोएडा की मेसर्स एचपी ब्रिक्स मशीनरी के प्रतिनिधियों ने उनके निर्माणाधीन विद्यालय के लिए आधुनिक ब्रिक्स मशीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। मशीन को सीमेंटेड ईंट व अन्य निर्माण सामग्री तैयार करने में उपयोगी बताया गया। आरोप है कि विश्वास में लेकर...