देवरिया, मार्च 6 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित यू.डी. एकेडमी में गुरुवार को वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रबंधकों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने तथा विद्यालय संचालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।यू.डी. एकेडमी के प्रबंधक एवं तहसील अध्यक्ष राजीव मिश्र 'राजू' ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रबंधकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता...