जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रबंधक महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स 2026 अलॉटमेंट में धांधली होने की शिकायत की। कहा कि अगर स्ववित्तपोषित कालेजो को रोवर रेंजर्स मे अलॉटमेंट में सम्मिलित नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों ने कुलपति प्रो वंदना सिंह से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन दिया जिसमें आरोप लगाया कि रोवर रेंजर्स 2026 अलॉटमेंट में धांधली की गई है। जिसमें स्ववित्तपोषित महाविद्यालय को विगत दो वर्षों से कार्यक्रम करने हेतु नामित नहीं किया जा रहा है। अनुदानित महाविद्यालय को नियमित अलॉटमेंट किया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुल 65...