प्रबंधक ने सीलिंग कार्रवाई को बताया अवैध
संतकबीरनगर, जून 17 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक के पुंतसर स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को प्रशासन द्वारा सील किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विद्यालय के प्रबंधक एवं अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान के संस्थापक अनिल कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सीलिंग कार्रवाई को अवैध करार दिया। 24 घंटे के भीतर विद्यालय को डी-सील कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल करने के साथ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा。
विद्यालय की मान्यता प्रबंधक का आरोप है कि विद्यालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 12 ए, 80 जी तथा नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत संस्था के अंतर्गत संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की मान्यता संबंधी प्रक्रिया विचाराधीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.