मधुबनी, मई 10 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय में बीज वितरक व उसके बेटे द्वारा सहायक तकनीकी प्रबंधक की पिटाई की एफआईआर दर्ज होने के बाद, आरोपी ने भी प्रबंधक के खिलाफ बीएओ को पत्र कर शिकायत की है। बीज वितरक लालू यादव के बेटे अभिषेक कुमार ने सात मई 2026 को सहायक तकनीकी प्रबंधक के साथ मारपीट मामले में अपना पक्ष रखा। उसने कृषि पदाधिकारी रतीशचंद्र झा को पत्र लिखकर कहा है कि सहायक तकनीकी प्रबंधक रणधीर सिंह ने बीज वितरण के दौरान उससे एक लाख तीस हजार रुपये जबरन ले लिया। साथ ही समन्वयक कक्ष में रखने के लिए बीज की बोरी जबरन ले जाने का प्रयास किया। जबरदस्ती फर्श पर पटकने से चोट लगने का इलाज बीज वितरण के बाद शाम को सीएचसी में कराने की चर्चा भी आवेदक ने बीएओ को लिखे गये पत्र में की है। उसने कहा है कि अगर कृषि विभाग में उसकी शिकायत नहीं...