नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, संवाददाता। कंपनी की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में गवाह बनना प्रबंधक को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने पीड़ित को रास्ते में रोककर कनपटी पर हथियार रखकर गवाह न बनने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के संजय नगर निवासी विवेक मल्होत्रा ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह सत्यनारायण द्विवेदी की कंपनी एलकंपोनिक्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधक हैं। कंपनी मालिक ने वर्ष 2020 में ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में एक विला के लिए भूखंड खरीदा था। 14 मार्च 2020 को भूखंड पर कब्जा मिल गया। कुछ समय बाद जब भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू किया तो पता चला कि आरोपियों से मिला बिल्डिंग प्लान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से स्वीकृत योजना से मेल नहीं खा रहा। इसके चलते सत्यनारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.