प्रबंधक के अनुभव से कालेज की शिक्षा में होगा सुधार
हमीरपुर, अप्रैल 20 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बा स्थित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रहमानिया प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.रज़िया सुल्ताना सहित प्रबंधन कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व से कॉलेज को नई दिशा मिलेगी तथा शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर जकी अहमद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.