बलिया, मार्च 22 -- नगरा। उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में श्रीराम लक्ष्मण बालिका इंटर कॉलेज सराय चावट में हुई। प्रबंधक संतोष कुमार सिंह की देखरेख में हुई बैठक में प्रबंधक के उत्पीड़न पर चिंता वक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार पूर्व की भांति प्रबंधकों के अधिकार वापस नहीं करेगी और प्रबंध तंत्र का शोषण बंद नहीं करेगी, तो सरकार अपना अनुदान वापस ले ले। हमें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। प्रांतीय महामंत्री प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि हमें हर हाल में एकजुट होना होगा तभी सरकार हमारी बात सुनेगी और सार्थक परिणाम आएंगे। डॉ. केशव सिंह आजाद ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होकर सरकारी भ्रष्टाचार व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। अवधेश राय ने सोसाय...