सीतामढ़ी, मई 4 -- सीतामढ़ी। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को प्रपत्र-1 के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया। इस प्रारूप में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण किया गया है। वार्ड और पंचायत स्तर पर क्षेत्रवार जनसंख्या का विस्तृत विवरण भी इसमें शामिल किया गया है। जिससे मतदाताओं को अपने क्षेत्र की स्थिति समझने में सुविधा होगी। प्रारूप के प्रकाशन के साथ ही आम लोगों के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय मतदाता और संबंधित क्षेत्र के लोग निर्धारित समय सीमा 18 मई तक अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्र...