प्रयागराज, नवम्बर 25 -- एसआईआर के तहत प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में प्रयागराज की तीनों विधानसभा सीटें पीछे चल रही हैं। इलाहाबाद उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी में मंगलवार शाम तक 20 फीसदी से कम प्रपत्र डिजिटाइज किए जा सके हैं। तीनों शहरी विधानसभा में इलाहाबाद पश्चिमी 19.05 फीसदी के साथ कुछ बेहतर है। मतदान में फिसड्डी इलाहाबाद उत्तरी में सबसे कम 16.17 फीसदी प्रपत्र ही डिजिटाइज किए जा सके हैं। प्रयागराज में कुल 12 लाख 37 हजार, 518 प्रपत्र डिजिटाइज हो चुका है। प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में यमुनापार की कोरांव विधानसभा 41.36 फीसदी के साथ सबसे आगे है और बारा विधानसभा 36.81 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रपत्र वितरण के मामले में 99.95 फीसदी के साथ इलाहाबाद दक्षिणी सबसे आगे और इलाहाबाद उत्तरी 99.89 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। जिले की 12 विधानसभाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.