छपरा, मई 5 -- पंचायत चुनाव 18 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां 5 जून को अंतिम प्रकाशन व 9 जून को गजट जारी न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही सारण जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रपत्र-एक के प्रकाशन के साथ चुनावी प्रक्रिया ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है और अब दावा-आपत्ति का दौर शुरू हो गया है। आगामी 18 मई तक आमजन अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जबकि 11 से 29 मई के बीच अपील की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 5 जून को अंतिम प्रकाशन और 9 जून को गजट जारी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पंचायत में किस श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।सोमवार को प्रपत्र-एक के प्रकाशन के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। हालांकि अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि किस पंचायत...