बागेश्वर, जून 18 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पुनरीक्षण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षित किया गया, जिसके बाद घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया गया। आठ जून से सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य में जुटे कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...