कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता ग्राम प्रधान से फोन पर गाली-गलौज करने के मामले में संदीपन घाट थाने पर तैनात दारोगा बलवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंपी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में खलबली मची है। संदीपन घाट क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी सुल्तान पासी प्रधान हैं। प्रधान के मुताबिक दशक भर पुराने मामले में पिछले दिनों उनके भतीजे के खिलाफ अदालत से वारंट जारी हुआ था। दारोगा बलवीर सिंह वारंट तामील कराने के लिए घर गए थे। भतीजे के घर पर नहीं मिलने पर दरोगा ने प्रधान को फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने प्रधान को गली-गलौज की। इसका ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित प्रधान ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्ट...