फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बनीपुर में दो लोगों ने प्रधान, उसके बेटे के साथ मिलकर किसान की गेहूं की फसल पर किसी जहरीले कीटनाशक दवा का छिड़काव कर दिया। जिससे किसान की पूरी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। पीड़ित ने अपने दो भाइयों, प्रधान, उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राम विहारी पुत्र ओमप्रकाश ग्राम वनीपुर थाना शिकोहाबाद की गांव में जमीन है। भूमि में किसी का कोई हिस्सा नहीं है। भूमि के एक हिस्से पर पीड़ित ने अपना मकान बनाया हुआ है। जबकि अन्य भूमि में खेतीबाड़ी करता है। आरोप है कि उसके भाई ब्रजमोहन पुत्र ओमप्रकाश, राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित की अनुपस्थित में दोनों भाइयों ने ग्राम प्रधान सन्तोष, उसके बेटा रवि के साथ मिलकर पीड़ित की गेहूँ...