हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। गतवर्ष अप्रैल माह में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अनंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है। इस पर दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। दूसरी तरफ इस बार के चुनाव में गत चुनाव की अपेक्षा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार ज्यादा पैसा खर्च कर सकेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है, मगर संभावना है कि अप्रैल माह में चुनाव हो सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीण इलाकों का माहौल बदलने लगा है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अभी से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के सुख-दुख में भाग लेने वालों में होड़ शुरू हो चुकी है। लड़ाई-झगड़े भी बढ़ने लगे हैं। जनपद में मतदाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.