मथुरा, मार्च 26 -- थाना मांट के अंतर्गत गांव भद्रवन खादर में ग्राम समाज की भूमि से सरसों की फसल काटने की सूचना पर पहुंचे प्रधान व परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस पीड़ित प्रधान की तहरीर पर चार नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। भद्रवन के ग्राम प्रधान साहूकार निवासी गांव नगला भूपसिंह ने बुधवार सुबह थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मंगलवार देर शाम करीब सात बजे बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव भद्रवन खादर स्थित ग्राम समाज की जमीन पर खड़ी सरसों की फसल को गांव भद्रवन निवासी मदन, बिट्टू खान, सोनू बघेल, राकेश और 8-10 अज्ञात लोग काटकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और फसल काट कर ले जाने का विरोध किया...