गोरखपुर, अप्रैल 22 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कसरवल निवासी एवं सहजनवा ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वंशीधर यादव के साथ जालसाजों ने ठगी कर खाते से 3.43 लाख रुपए निकाल लिए। मैसेज आने के बाद पीड़ित को पता चला तो खाता लॉक कराने के साथ पुलिस से शिकायत किए। वंशीधर ने बताया कि वह मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे। महराजगंज से देर रात को वापस लौटते समय उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगा। देखते ही देखते पीड़ित के खाते से दस बार में जालसाजों ने 3.43 लाख रुपये निकाल लिया। ठगी की भनक लगते ही पीड़ित ने बैंक खाता को लाक कराया। साथ ही साइबर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.