प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर बिच्छूर गांव निवासी ग्राम प्रधान दिनेश कुमार पांडेय अपने सहयोगी साथी विनोद दुबे निवासी कुंदहा सुजानगंज के साथ बुधवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग एक चक मार्ग देखने के लिए गए थे। चकमार्ग को देखने के ही दौरान एक विरोधी अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर गालियां देते हुए दौड़ा लिया। विनोद के सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय को लाठी डंडे से पीटने लगे। शोरगुल होने पर आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़े। हमलावर ग्रामीणों को देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को ग्रामीण गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉले...