पीलीभीत, जुलाई 1 -- बरखेड़ा। प्रधान संगठन उप्र के प्रदेशाध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। बरखेड़ा की ग्राम पंचायत रम्पुरा नत्थू निवासी संजीव कुमार गंगवार को प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन मंत्री नामित किया है। कहा कि जिला प्रभारी के तौर पर समस्त विकास खंडों में संगठन को मजबूत करेंगे। इसकी जानकारी पंचायती राज निदेशालय उप्र, मंडलायुक्त, डीआईजी, एडीजी, डीएम एसपी व अफसरों को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...