मथुरा, अप्रैल 22 -- ग्राम प्रधान संगठन ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी नेहा रावत को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रधानों ने वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल अगले चुनाव तक बढ़ाए जाने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गौतम के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रधानों ने दिए अपने ज्ञापन में कहा है कि गत 5 वर्षों में प्रधानों ने विपरीत परिस्थिति, सीमित संसाधन एवं अनेक चुनौतियों के बीच निष्ठा एवं ईमानदारी से गांव में सेवा की है। पंचायत चुनाव में देरी पर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ना चाहिए। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में सरकारों ने कार्यकाल बढ़ाया है। प्रशासक की नियुक्त गांव में वाद-विवाद एवं रंजिश पैदा करेगा। यह भी पढ़ें- समय से चुनाव न होने पर प्रधानों का बढ़ाया जाए कार्यकाल कार्यकाल बढ़ने से सामाजिक व्यवस्था ठीक रहेगी। ...