अल्मोड़ा, मार्च 17 -- ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए इंद्र सिंह मनराल, दयानन्द ध्यानी और हरीश बंगारी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। इंद्र सिंह मनराल ने आठ वोटों से जीत दर्ज की। 95 में 85 प्रधानों ने चुनाव में हिस्सा लिया। यहां त्रिलोक सिंह, शीला रावत, हरी दत्त, प्रकाश जुयाल, रजनी पपनोई, भगवती देवी, पूजा, उमा बंगारी, कल्पना उपाध्याय, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, सोनिया शर्मा आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...