चित्रकूट, मई 10 -- चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला को बुंदेलखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने उनको संगठन के प्रति किए जा रहे कार्यों को देखते हुए नियुक्त किया है। कहा कि संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुसार बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण एवं प्रधानों के हितों की रक्षा के लिए काम करें। बुंदेलखंड प्रभारी के तौर पर उनको चित्रकूटधाम व झांसी मंडल के सातो जनपदों की जिम्मेदारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...