रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 13 -- जनपद में प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से विजयपाल जगवाण बंटी को अध्यक्ष एवं राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। शनिवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में निर्वतमान अध्यक्ष पूर्व प्रधान देवेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। पहले कार्यकारिणी को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। प्रधान संगठन के लिए प्रारूप तैयार किया गया। 22 सदस्य टीम को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से सुभाष रावत को संरक्षक बनाया गया। जबकि विजयपाल जगवाण को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर बलवीर रौथाण, सुनील बुटोला, विनायका डिमरी बनाया गया। क्यार्की के प्रधान राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। साथ ही नरेंद्र चौहान को भी सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद ...