आरा, मई 2 -- बिहिया। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा के नतीजों में बिहिया प्रखंड के महुआंव स्थित श्रीमती शिवसखी दूबे 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार ने चयनित होकर मान बढ़ाया है। अब उनका बक्सर के उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया में स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार ने सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। ​मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरीय शिक्षक अंकेश कुमार सिंह, बरनाव हाई स्कूल का प्राचार्य अशोक कुमार, जितौरा प्रोजेक्ट का प्राचार्य कांति कुमारी, गर्ल्स स्कूल जगदीशपुर की प्राचार्य रीना कुमारी, पूर्व मुखिया जुबेर मुखिया, प्रायोगिक हाई स्कूल का प्राचार्य मनोज पाठक, रुद्र नगर हाई स्कूल का प्राचार्य मनीष कुमार सिंह, समाजसेवी पप्पू मिश्रा, शिक...