मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को स्कूलों में योगदान के लिए 19 जून तक का मौका दिया गया है। बीपीएससी से प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त प्रधान शिक्षक को स्कूल आवंटित किया गया था। इसमें मनचाहा स्कूल नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में प्रधान शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया। 29 अगस्त 2025 को ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से इन्हें फिर से तीन जिलों का विकल्प देने को कहा गया था। ऐसे अभ्यर्थी जो आवंटित विद्यालय में योगदान दे चुके और जिला-प्रखंड बदलना चाहते हैं, उनसे भी ग्रीवांस लिया गया। कुल 5218 अभ्यर्थियों को मेरिट कम च्वाइस के आधार पर जिला, प्रखंड और स्कूल का आवंटन किया गया। अब भी बड़ी संख्या में प्रधान शिक्षक विद्यालय में योगदान नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इन्हें एक सप्ताह का मौका और दिया गय...