छपरा, अक्टूबर 13 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण के 1100 प्रधान शिक्षकों का वेतन जल्द मिलेगा। मालूम हो कि इनकी नियुक्ति जुलाई 25 में हुई थी । जुलाई से अभी तक पेमेंट नहीं हुआ था। इसके कारण प्रधान शिक्षकों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ रहा था । इसको लेकर सोमवार को डीईओ से प्राथमिक शिक्षक के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शम्भू जी इंसान,शिखा सिन्हा,विशाल,मिथलेश कुमार,तरन्नुम जहाँ,रोहित कुमार ,राकेश कुमार व अन्य ने मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।डीईओ ने प्रधान शिक्षकों को बताया कि टेक्निकल जॉइनिंग चार दिन पहले ही शुरू हुई है । अभी कन्वर्ज़न का काम चल रहा है ।एक कन्वर्ज़न में पाँच ओटीपी आता है थोड़ा समय लगेगा ।डीईओ ने आश्वासन दिया कि छठ से पहले सभी का भुगतान हो जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.