मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी,एक संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं के प्रधान लिपिकों, सहायकों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों एवं सहायकों को निर्देश दिया कि आगत पंजी,निर्गत पंजी,रोकड़ पंजी,अवकाश पंजी सहित सभी पंजियों को अधतन रखे। डीएम ने सेवान्त लाभ , विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई, सीडब्लूजेसी/एमजेसी/डीसी विपत्र/लोकायुक्त से संबंधित मामले/लोक शिकायत/लोक सभा/विधान सभा प्रश्न की समीक्षा कर कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय के मुख्य रोकड़ पंजी के अंतिम पृष्ठ की सत्यापित प्रति पत्येक कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा समीक्षा के लिए बैठक में अचूक रूप से लाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया।...