प्रधान बने प्रशासक, बिना बजट सूखे पड़े हैं अमृत सरोवर
गंगापार, जून 20 -- गांवों को हरा भरा बनाये रखने और गर्मी के मौसम में जलस्तर सही रखने के लिए शासन प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत में दो दो तीन तीन अमृत सरोवर का निर्माण कराया। इन अमृत सरोवरों पर सरकार ने ग्राम पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से करोड़ों रुपये खर्च भी किये, लेकिन ज्यादातर अमृत सरोवर पानी विहीन हैं, जिनमें धूल उड़ रही है। विशालकाय अमृत सरोवरों में पशु पक्षियों के लिए भी पानी नहीं बचा है। अमृत सरोवरों में पानी भराने का सरकारी आदेश भी मांडा क्षेत्र में बेअसर है। प्रधानों के प्रशासक बनने के बाद बजट न होने से अधिकतर अमत सरोवरों में धूल उड़ रही है। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में कुल 154 अमृत सरोवर विकास खंड और ग्राम पंचायतों के देखरेख में बनाये गये। इन अमृत सरोवरों के साज सज्जा पर ग्राम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.