सहारनपुर, जून 18 -- सरसावा। दि किसान कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा का गुरुवार को चीनी मिल के बोर्ड संचालक मंडल की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चीनी मिल उपाध्यक्ष प्रमोद राणा ने कहा कि मनी अरोड़ा के नेतृत्व में मिल किसानों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पेराई सत्र को सफल बनाने के लिए किसान अपना संपूर्ण गन्ना दि किसान कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री को दें, जिससे मिल में भरपूर मात्रा में चीनी उत्पादन हो सके और किसानों को भी बेहतर लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- चीनी मिल ने किया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतानसम्मान समारोह का आयोजन इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने बोर्ड संचालक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कह...