गंगापार, मई 3 -- उतरांव क्षेत्र के नौबाजार गांव में आंबेडकर जयंती के मौके पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर गांव के दबंगों ने आयोजक की पिटाई कर दी। घायल आयोजक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के नौबाजार गांव निवासी शशिकान्त यादव पुत्र राम अवतार यादव ने आंबेडकर जयंती के मौके पर भावपूर्ण श्रद्धांजली देने के लिए कार्यक्रम आयोजन में भाग लिया था। कार्यकम में शशिकांत ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। ग्रामीणों द्वारा मंच पर सार्वजनिक रूप से पीड़ित को गांव का आगामी चुनाव के लिए ग्राम प्रधान का प्रत्याशी घोषित कर दिया। बीते 20 अप्रैल की शाम शशिकांत अपने साथी राजबहादुर पुत्र मेवा लाल के साथ स्कूटी से बारात जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर ढुढवा नहर के पुल पर पर पहुंचा था कि पहले से घा...