बलिया, दिसम्बर 15 -- रेवती। लोक निर्माण विभाग द्वारो बनाई गई रेवती-पचरुखिया मार्ग से चौबेछपरा छेड़ी लिंक मार्ग की स्थित बदहाल हो गई है। इस सड़क से आवागमन करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि वीरेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 में सीसी सड़क के रुप में पीडब्लूडी ने इसका निर्माण किया था। लेकिन महज दो साल में पूरा सड़क टूट गया। सड़क स्थिति खराब होने से चौबेछपरा और छेरडीह दो गांव के हजारों लोगों को आने-जाने में बेहद कठिनाई होती है। इन दोनों गांव के लोग इसी मार्ग से ट्रेन पकड़ने के लिए रेवती रेलवे स्टेशन आते हैं। उन्होंने जनहित में जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...