गौरीगंज, जनवरी 4 -- शुकुल बाजार। कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचगांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार चौहान ने अपनी पत्नी ग्राम प्रधान गुड़िया चौहान के साथ रविवार को अपने आवास पर 1500 जरूरतमंदों को आमंत्रित कर कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान राजेश चौहान ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का दायित्व बनता है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। संग्रामपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र की ग्राम सभा ठेंगहा के पूरे हरिवंश निवासी मुन्ना पाण्डेय ने अपने अनुज स्व. राहुल पाण्डेय की पुण्य स्मृति में 400 जरूरतमंदों व महिलाओं को कंबल वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...