मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- छपार। गांव बिजोपुरा में पांच दिनों पूर्व दो पक्षों में मारपीट व तोडफोड हो गई थी। पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित नौ नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में क्रास केस दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र सलेकचंद ने घटना के सम्बंध में क्रास केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि ग्राम प्रधान दयावती का पुत्र विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय मामचन्द आने वाले पंचायत चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहा था, उसके द्वारा इंकार करने पर रंजिश रखने लगा है। गत तीन मार्च की शाम धारधार हथियारों से गालीगलौच करते हुए हमलाकर घायल कर दिया। भागते समय उनकी मर्सिडीज कार खेत में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.