प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कुंडा, संवाददाता। प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने विवेचक बदलने की फरियाद की। नवाबगंज पुलिस ने विवेचना के बाद धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव निवासी प्रधान सुशील शुक्ला पर 6 फरवरी 2026 को प्रधानी की रंजिश में हुए विवाद पर जानलेवा हमला हुआ। प्रधान सुशील शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद 4-5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने एसपी से मिलकर संग्रामगढ़ पुलिस पर अविश्वास जताते हुए विवेचक बदलने की मांग की थी। एसपी के आदेश पर मामले की विवेचना नवाबगंज एसओ संतोष सिंह को मिली। महीने भर में विवेचना पूरी क...