बलिया, अप्रैल 28 -- सिकंदरपुर। नवानगर ब्लॉक के ईसारपीथापट्टी पंचायत में प्रधान के रिक्त पद पर मंगलवार को एसडीएम सिकंदरपुर की देख-रेख में चुनाव हुआ। मतगणना में संजय गुप्त को बढ़त मिली है, अंतिम अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा गया है। प्रधान शिव शंकर यादव के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। ऐसे में ग्राम सभा के कुल 12 सदस्यों ने मतदान किया। कड़े मुकाबले के बीच मतगणना के दौरान अशोक वर्मा को चार मत मिले, जबकि संजय गुप्त को छह मत मिले। दो मत अन्य प्रक्रिया में शामिल होना बताया गया। इस प्रकार संजय गुप्त को बढ़त मिली है। लेकिन डीएम के औपचारिक स्वीकृति के बाद ही अंतिम घोषणा की जाएगी। मतदान स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.