नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने क्षेत्र के प्रधान पति पर अश्लील हरकतें, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 3 दिसंबर को क्षेत्र निवासी जीवन सिंह जबरन स्कूल की कक्षा में घुस आया। उसने बच्चों को बाहर भेजा और शिक्षिका से बदसलूकी करने लगा। किसी तरह उसे कक्षा से बाहर निकालकर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद 8 दिसंबर को आरोपी फिर से जबरन कक्षा में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया। शोर सुन जब बच्चे बीच-बचाव को आए, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। घटना की शिकायत मंगोली पुलिस से की गई, इसके बाद कुछ समय तक घटनाएं थम गईं। आर...